हिन्दी poem लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिन्दी poem लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 3 मार्च 2026

Ek prem geet - Hindi kavita on life

 

Hindi poetry best hindi poems



हम ह्रदय गीत हम एक स्वप्न 

बस भाव हमारा अमर रहे 

हम प्रेम ह्रदय हम छाव धूप 

हम प्रेम बनें हम गीत बनें 


तुम छाव बनी तुम धूप बनी 

तुम प्रिय सुगंध ही बन जाओ 

हम प्रेम बने तुम गीत बनी 

बस हरदम 

हम  संग बह जाओ ।

बस रुक जाना जब नाम सुनो 

हम प्रेम ह्रदय बन छुप जाएँ 

 तुम भाव बनी अब प्रेम बनो 

कब वक्त तुम्हारा कट जाये 

हम प्रेम बने तुम परछाई 

बस साथ हमारा अमर रहे ।


कुछ ख्वाब संग 

तुम स्वप्न सखी तुम प्रेममयी 

करुणा से भरी बस प्रीत हुई 

हम सत्य तुम्हारा पाकरके करुणा के समंदर 

बह निकले ।


शनिवार, 21 दिसंबर 2024

is zamane se hi tumhare hone ka pata chala...hindi poem


Best poem in Hindi on life


इस ज़माने से ही तुम्हारे होने का पता चला,

यहीं शायर बनकर हम तुम्हारी याद में लिखते रहे। 

ज़माना भी हमारा, हम भी तुम्हारे हुए,

इस ज़माने की तस्वीर भी तुम्हारे इशारे हुए।


Best poem in Hindi on life


हमारा आना उन्हें पता ही न चला,

जाने क्यों उन्हें इंतज़ार हमारा ही था ?



तुम्हारी ज़ुल्फ़ का समंदर हमसे न संभाला गया,

समंदरो के तैराक कभी हम भी हुआ करते थे।



दुआ रास आई उनको, कभी रोने से काम नहीं चलता,

हमारी शाम का मंज़र अँधेरा भी वीराना भी।



तुम्हारे वक्त से बढ़कर हमारा कुछ नहीं है अब,

हमारी सांस है तुम संग तुम्हारी क्या हमारी क्या?