हिन्दी poems Hindi poetry Hindi poems Hindi poem in hindi hindi poetry हिन्दी कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिन्दी poems Hindi poetry Hindi poems Hindi poem in hindi hindi poetry हिन्दी कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 3 मार्च 2026

Ek prem geet - Hindi kavita on life

 

Hindi poetry best hindi poems



हम ह्रदय गीत हम एक स्वप्न 

बस भाव हमारा अमर रहे 

हम प्रेम ह्रदय हम छाव धूप 

हम प्रेम बनें हम गीत बनें 


तुम छाव बनी तुम धूप बनी 

तुम प्रिय सुगंध ही बन जाओ 

हम प्रेम बने तुम गीत बनी 

बस हरदम 

हम  संग बह जाओ ।

बस रुक जाना जब नाम सुनो 

हम प्रेम ह्रदय बन छुप जाएँ 

 तुम भाव बनी अब प्रेम बनो 

कब वक्त तुम्हारा कट जाये 

हम प्रेम बने तुम परछाई 

बस साथ हमारा अमर रहे ।


कुछ ख्वाब संग 

तुम स्वप्न सखी तुम प्रेममयी 

करुणा से भरी बस प्रीत हुई 

हम सत्य तुम्हारा पाकरके करुणा के समंदर 

बह निकले ।


शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

नव विश्व बना धरा पर.... हिंदी कविता | hindi poem

 कभी मंज़िल की तलाश थी हमें,

कभी सैलाब की कमी रही, 

कभी उतराना पसंद ना था,

कभी जज़्बात की कमी रही ।

हिंदी कविता hindi poem



एक खामोश सा सफर साथ चलता रहा,

बस एक आह सांस भरती रही, 

कि तन्हा समंदरों से हमने ना बात की कभी,

बस एक आस यूँ ही दिल में दिया जलाती रही,

कि सौंध जाये बस तन मन संग 

कि आंसुओं का समा दूर हो कभी ।



हिंदी कविता hindi poem


बस एक प्रेम अग्नि सत की जले 

अंधकार सब मिट जाए,

अब एक विश्व यूँ जल जल कर 

बस प्रकाश ही भर जाये ।

यूँ सत्य श्याम सा रौशन है 

कि अंधेरा अब होगा नहीं, 

बस याद प्रेम की बनकर के 

नव विश्व बना धरा पर यहीं ।