बुधवार, 1 जुलाई 2026

Spiritual diary of emotional love

 बस प्रेम ही वह भाव है 

जो आँखों में बस जाता है 

कभी शिव बनकर दिल में 

ही एक मधुर गीत सुनाता है 💜

कुछ याद हमें रहे ना रहे 

बस यही प्रेम याद रहने दो 

जिस प्रेम को पाने को सदिया बितायी हैं 

कि कल का पता नहीं किस ओर निकल जाए 

बस पल ही पाने को ये दिन ठहर जाए💜 

ये प्यार निभाना तुम भी कल 

चाहे कल सवेरा हो, ना हो 

एक खुशी मिली तुमको पाकर 

बस देखूँ और ये नैन कहें 💜

कि कल आज और कल 

फिरसे मिलने को बेताब रहें......💜

कि अमर प्रेम की गाथा में सदियों तक 

अपना नाम रहे और अश्रु बहे जब तब 

तब तुमसे मिलने को दिल ये कहे 💜

बस सत्य दीप ही साथ रहे 

और सत्य प्रेम की चाहत में 

सदियों तक अपनी बात रहे 💜