सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

Best Hindi poem on God - hindi kavita on life

Best motivational poem in hindi on God

 एक छाव मिली जीवन को यूँ 

कि पतझड़ हमसे रूठ गए,

एक महल मिला अब सपनो का 

कि व्यर्थ अतीत भी सिमट गए ।


बस याद तुम्हारी आती है 

तुम अश्रु बने मझधार हुए,

इक याद तुम्हारी हे प्रियतम 

इस नैय्या की पतवार बनी ।


बस अश्रु बहे इन नैनो में 

याद ह्रदय में अवस्थित है,

यह विश्व नहीं बस याद तुम्हीं 

 चाहे हो नभ के हीर बने ।

कि प्रेम अग्नि में तपकर ही 

सब विश्व धरा के कुंद बने,

एक स्वर्ण प्रेम की अनुभूति 

बस कल हृदय ही भाव सुने,

अंदर अनुभूति प्रेम की बन,

केवल वह प्रेम परम ही सुने ।



यह अनुभूति विचित्र ही है 

बस भीतर भीतर अग्नि जले

यह अग्नि जलाकर सब मैल बाह्य 

इक सुंदर सा प्रभुवन चुने ।

ज़िद भी मेरी मेरा ही रंग 

सब मेरी तरह ही राह चुनें 

प्रभु मिल जायेंगे उस पथ पर ही 

जो राह उसी छण ह्रदय चुने ।

अब एक ह्रदय ही कहता है 

भाव प्रभु ही सुनता है,

इस भाव भाव को कह करके 

जाने कितने अब विश्व बने ।


तुम मिल जाना उस पथ पर ही 

जिस पर थे कभी हमें प्रभु मिले 

बस प्रेम अग्नि की किरणों से 

रौशन हो नैन बन अश्रु बहें ।


जग भी झूठा और काल भी 

बस 'पल पल 'ही अब स्वास बने 

सब छूट ह्रदय ही गाये गीत झूम, 

 मन सुगन्धित पवन बने ।

 बस प्रभु तन में 

बस प्रभु मन में,

 उस कोमल ह्रदय के गीत सुने ।




सोमवार, 16 फ़रवरी 2026

I found God alone walking and talking....


Poem on God, Devine verses, poem on devotion


                     I Found God alone 


 Some times in my dream, I found God alone

Walking and talking even whispering into me,

Eager with his rage to get cool inside with me

He found me where he wanted me to be

He turned around ther was nothing

He alone behind him darkness prevailed

He said if you are before me, everything is light

We are here to be one in one string 

Keep my 'self' and colour as you are, 

You are the one to improve me.

Since a long time no one could ask me who are 

you where you come from,

" I, the sovereign, the universe itself never talks 

to people, come whatever comes, nothing 

affects,

Only you and your 'letters' affect me,"

" You my soul, my existence " are without any 

rule and restriction, 

Just you are the one in the world who can 

change my perspective,

'Me and my soul together' are better than the 

best ever.





शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

नव विश्व बना धरा पर.... हिंदी कविता | hindi poem

 कभी मंज़िल की तलाश थी हमें,

कभी सैलाब की कमी रही, 

कभी उतराना पसंद ना था,

कभी जज़्बात की कमी रही ।

हिंदी कविता hindi poem



एक खामोश सा सफर साथ चलता रहा,

बस एक आह सांस भरती रही, 

कि तन्हा समंदरों से हमने ना बात की कभी,

बस एक आस यूँ ही दिल में दिया जलाती रही,

कि सौंध जाये बस तन मन संग 

कि आंसुओं का समा दूर हो कभी ।



हिंदी कविता hindi poem


बस एक प्रेम अग्नि सत की जले 

अंधकार सब मिट जाए,

अब एक विश्व यूँ जल जल कर 

बस प्रकाश ही भर जाये ।

यूँ सत्य श्याम सा रौशन है 

कि अंधेरा अब होगा नहीं, 

बस याद प्रेम की बनकर के 

नव विश्व बना धरा पर यहीं ।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

Ek safar musafir ka us raste chal pada hai

 

Hindi poems poems in hindi





एक सफर मुसाफिर का उस रास्ते चल पड़ा है

 कि सफर का आइना नैन ही हो गए,

हम राह तकते तकतें मुसाफिर ही बन गए,

और राह हमारी कारवां बन गयी ।


हम  एकसार बन जब उलझ कर मिल गए,

फिर ना बिछड़ने का सिलसिला बन गए...

एक उम्मीद है अभी तुमसे मिलने की...

बस साथ दे दे तो हमनवा बन गए ।


कि सच्चाई नहीं छुपती अपने आपसे कभी

अगर आइना पास हो तो भी...

और नैन साथ  दे दें तो भी ।


बस मन एक समंदर सा गहरा कर ले ए दिल

कि एक उछाल ही काफी है आवाज़ सुनाने के लिये ।


एक राह काफ़ी है तेरा साथ मिलने तक

बस वो साथ, वो चेहरा, हमें फिर दिखाई दे...

कल कोई ख्वाब ना आये बगैर तेरे हमें

कि महफिल का अंधेरा हमें फिर ना यूँ रुलाये कभी।







 

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

किस जगह के लोग हैँ हम ? हिंदी कविता--hindi poem

 

हिंदी पोएम hindi poem hindi kavita

हिंदी कविता जीवन पर




किस जगह के लोग हैँ हम,

बस याद एक ही बात आती है,

सच्चाइओं से दूर जग,

 तेरी तस्वीर ही साफ नज़र आती है ।



कि हम उस गली ना गुज़र सके जिस गली

हमें ना सांस आ सकी थी ।

हम बस इंतज़ार में ही बैठे रहे,

कि मुसाफिर की मंज़िल अभी दूर थी ।



सफर ही सफर में जब नैन खुले,

तो देखा की सुबह हुई,

नहीं तो रात भर की करवट

कब ख़त्म होंगी पता ही ना था ।



कि याद तुम आती रही,

बस शक्ति ही बस शक्ति ही,

जीवन मिला तुम्ही से है,

अब और कुछ अपना नहीं ।



तुम संग जीवन मिल चुका जो

वो ही कीमती है 

कि जिस सांस ने छुआ नहीं...

वो अपना कभी था नहीं ।


रविवार, 1 फ़रवरी 2026

Motivational poem in hindi _ kabhi is dil ki baat prabhu se bhi...

Motivatiomal. poem in hindi

Motivational poem in hindi


प्रभु क्या हैं?

 
एक ख्वाब या सच,

एक आइना या हम स्वयं,

 एक नज़रिया या नैन,

एक तलाश या मंज़िल,

 एक गली या सफर,

एक बिंदु या विस्तार ।





कभी कभी इस दिल की बात उस प्रभु से भी कह 

जिसने इस दिल के सिवा कुछ कभी सुना नहीं,


एक खामोश दरिया बस बहता ही रहे

क्यों उसमें एक पत्थर फेका नहीं ।


एक पत्थर तोड़ती नीर की ख़ामोशी

नीर वही है पर कभी किसी के लिए झुका नहीं ।


एक लहर बस बन जाती पानी की जगह उस पत्थर को ही 

ढूंढती जो चुपचाप नीचे गया उसे जगाते हुए,


पानी तो जगा एक शोर हुआ पत्थर ना मिला उस पानी को,

बस भँवर बना उसे पाने को जिस में आहूति उसी की थी


हम वायु बने बस सुनने को कि ध्वनि हमसे कुछ कहती रही

हम सुन सुन कर यूँ खुश हुए कि कान वो ध्वनि सुनने तरसे,


बस ध्वनि ही रहे हम सुनते रहें दुनिया यूँ ही अब चल निकले

 उस वायु सुगन्धि के खातिर हम नभ से उठकर अब अग्नि बने।


हमें प्रेम उसी ध्वनि से  है जो कानो को अक्सर भाती है,.

एक छण में सही पर चुपके से जीवन का राज़ सुनाती है,


हम भूल जिया कि व्याकुलता बस दर दर यूँ भटकते हैं,

जैसे सब कुछ संसार ही है भीतर ही हमारे शोर बसा ?


बस उल्टा चल,भीतर ही ढूंढ़ सब कुछ तो शुरू यही से है,

तू शून्य भी है, तू पूर्ण भी है बस देख दूसरी नज़रो से ।


प्रभु एक सफर हैं  उस इंतज़ार का

जिसे बस प्रभु से मिलने को किया जाए

मिल जाएं तो फिर ना छोड़ा जाए

जन्मों जन्मों तक ।


प्रभु से मिलने का वादा किया है

हर जन्म पर हर जन्म तक...

क्योंकि सब चले जाते हैँ

Bas प्रभु ही तो रह जाते हैँ 

इंतज़ार में....

इसलिए हम हमेशा साथ चलते हैँ 

प्रभु संग ।